Breaking news
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

बॉलीवुड फिल्म बॉबी का जिक्र हो और डिंपल कपाड़िया की बात न हो ऐसा हो नही सकता। फिल्म बॉबी से ही डिंपल ने बॉलीवुड में कदम रखा था और देखते ही देखते वो लाखों लोगों के दिलों में बस गई। उस वक्त डिंपल महज 15 साल की थी. लेकिन बॉबी करने के बाद डिंपल 11 साल तक फ़िल्मी दुनिया से दूर रही। क्या आप जानते हैं इसके पीछे की कहानी।

बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया का जन्म आठ जून 1957 में एक गुजराती उद्यमी चुन्नीभाई कपाड़िया के घर में हुआ था। उनका परिवार मुंबई में रहता था। डिंपल महज 16 साल की थी तब राज कपूर ने फिल्म बॉबी में उनको उतारा। जबकि इस फिल्म में राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर की प्रमुख भूमिका थी।

इस फिल्म में डिंपल ने गोवा के मध्यमवर्गीय ईसाई लड़की बॉबी ब्रागांज़ा की शीर्षक भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने डिंपल को रातोंरात स्टार बना दिया था। रातों-रात डिम्पल सुपरस्टार बन गईं। युवा लड़के डिम्पल के दीवाने हो गए। और उनकी पहली ही फिल्म बॉबी के लिए डिम्पल को फिल्म फेअर अवॉर्ड मिला था।

बॉबी (1973) के रिलीज होने के कुछ महीने पहले ही डिम्पल की मुलाकात उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना से हुई। डिंपल काका की दीवानी थी। चांदनी रात में राजेश खन्ना समुंदर किनारे डिम्पल को ले गए और अचानक उन्होंने डिम्पल के आगे शादी का प्रस्ताव रखा। अपने पसंदीदा एक्टर के इस प्रस्ताव को डिंपल मना नहीं कर पाई और उन्होंने तुरंत हां कह दिया।

शादी कर चुकीं डिम्पल को उम्मीद नहीं थी कि ‘बॉबी’ इतनी बड़ी कामयाबी हासिल कर लेगी, लेकिन तब तक वो शादी कर चुकी थीं। और फिल्म बॉबी करने के बाद उनके पति राजेश खन्ना ने शर्त रख दी उनकी शर्त थी कि शादी के बाद वे फिल्में नहीं करेंगी। डिंपल काम करना चाहती थीं, लेकिन पति के इस प्रस्ताव की वजह से वो ऐसा कर नहीं पाई।

दोनों की शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन शुरु हो गई। राजेश खन्ना और डिम्पल के बीच अनबन की खबरें उस समय अख़बारों की सुर्खियां हुआ करती थीं। एक बार डिम्पल ने अपनी दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी के साथ राजेश का घर छोड़ने का निर्णय ले लिया था। लेकिन तब राज कपूर के समझाने के बाद ही उन्होंने अपना इरादा बदला।

इसके बाद जब पानी सिर के ऊपर हो गया तब डिम्पल ने राजेश का घर छोड़ दिया। घर छोड़ने के बाद ही डिम्पल को साइन करने के लिए निर्माताओं की भीड़ लग गई. और उसके बाद डिंपल ने अभिनय की दुनिया में फिर से कदम रखा। बॉबी के 11 वर्ष बाद 1984 में डिम्पल की दूसरी फिल्म ‘जख्मी शेर’ पर्दे पर आई। इस फिल्म में डिम्पल के हीरो थे, राजेश खन्ना के खास दोस्त, जीतेन्द्र।

वैसे वापसी के बाद डिंपल ने सबसे पहले रमेश सिप्पी की फिल्म ‘सागर’ साइन की थी। इसके बाद उन्होंने ‘जांबाज’, ‘जख्मी औरत’ जैसी फिल्मों में कई अंतरंग दृश्य किए, जो उस समय में बड़ी बात मानी गई।

फिल्म ‘जांबाज’ के लिए उन्हें एक अंतरंग दृश्य अनिल कपूर के साथ करना था। अनिल कपूर के शरीर पर ढेर सारे बाल देख डिंपल ने कहा था कि इन्हें नाई के पास ले जाओ। उनकी इस बात से अनिल नराज हो गये थेयह बात अनिल को चुभ गई थी।

बॉलीवुड इतिहास में डिम्पल को सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक माना जाता है। एक मशहूर पत्रिका ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में मधुबाला के बाद दूसरा स्थान दिया था। वहीं कुछ फिल्म निर्देशकों का ऐसा मानना भी है कि डिम्पल की खूबसूरती उनके करियर में बाधा भी बनी जिसके कारण वे कई भूमिकाओं से वंचित रह गई।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.